
रतलाम किशन मालवीय
किसान गेहू की बोनी 20-22 डिग्री तापमान पर ही करें
जहाँ उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा बताया गया कि रतलाम जिलें में इस साल रबी मौसम के लिये किसानो ने बोनी शुरू कर दी है।
वही इस साल 298220 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है।
इसकी तुलना में अब तक 127970 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंहू, चना, सरसों, मसूर एवं मटर की बोनी हो चुकी है शेष बोनी कार्य प्रगति पर है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गेहू बोने के लिये मौसम अनुकूल नहीं है। दिन का तापमान 20-22 डिग्री होने पर ही बोनी करना उचित होगा।
अधिक तापमान पर बोनी करने से पौधो की ग्रोथ व उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा। साधारण भाषा में जब नारियल का तेल जमने लगे या अच्छी ठण्ड पडने लगे तब ही गेहू फसल की बोनी करनी चाहिये।
जिलें में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक (खाद) उपलब्ध है। किसान भाईयों को संतुलित मात्रा में रासायानिक उर्वरकों (खाद) का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।